दिल्ली : अमेरिकीन बुली नस्ल के कुत्ते ने किशोरी को काटा, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 01:43 AM (IST)

नई दिल्लीः साउथ दिल्ली के नेब सराय में 17 साल की लड़की पर अमेरिकन बुली डॉग ने हमला कर दिया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ नेब सराय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस ने इसके बारे जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया की पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ नेब सराय इलाके में रहती है। सोमवार को वह अपने घर के बाहर किसी काम से गई थी। इसी दौरान वहां एक शख्स अपने अमेरिकन बुली नस्ल के कुत्ते के साथ घूम रहा था। कुत्ते ने वहां से गुजर रही किशोरी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे किशोरी को संभालने का मौका नहीं मिला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News