दीपक कलाल का नया Video हुआ वायरल, स्वामी ओम के साथ करते दिखे अजीब हरकत
punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 03:55 PM (IST)
नेशनल डेस्क: अपनी अजीबोगरीब हरकतों के कारण सुर्खियां पाने वाले दीपक कलाल को आज कौन नहीं जानता। कभी राखी सावंत के फेक पति बनकर तो कभी लोगों के हाथों पीटकर वह विवादों में आ ही जाते हैं। अब उनका एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। खास बात है कि इस वीडियो में उनका साथ बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम भी दे रहे हैं।
दरअसल दीपक कलाल ने अपने फेसबुक पेज में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्वामी ओम एक कुर्सी पर कमरे के कोने में बैठे माला जप रहे तो वहीं दीपक उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वह गाने में डांस कर रहे हैं तो कभी स्वामी से अपनी जवानी की रक्षा करने की गुहार लगा रहे हैं। कलाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि स्वामी ओम मेरी जवानी की रक्षा करो..मुझे अपना प्रोटीन पिलाओ।
दीपक कलाल का यह वीडियो देख लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि इसको तो बाबा ही सही रास्ता दिखा सकता है अब जोड़ी सही मिली। वहीं एक अन्य ने लिखा कि सरकार को ऐसे कार्टून पर एक्शन लेना चाहिए। बता दें कि हाल ही में दीपक कलाल की इन्ही हरकतों के चलते एक लड़की ने उन्हे थप्पड़ जड़ दिया था , जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।
