YouTube का नया धमाका: अब बिना कैमरा के सामने आए शूट होंगे Video, जानें कैसे काम करेगा यह जादुई फीचर?
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 09:47 AM (IST)
YouTube AI Digital Avatar Feature : कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब (YouTube) एक क्रांतिकारी फीचर लेकर आ रहा है। अब आपको हर वीडियो के लिए तैयार होकर कैमरे के सामने बैठने की जरूरत नहीं होगी। यूट्यूब जल्द ही 'एआई डिजिटल अवतार' (AI Digital Avatar) लॉन्च करने वाला है जो आपकी जगह आपके शॉर्ट्स वीडियो में नजर आएगा। यह अवतार बिल्कुल आपकी तरह दिखेगा और आपकी ही आवाज में बात भी करेगा।
कैसे तैयार होगा आपका डिजिटल जुड़वां?
यूट्यूब का यह नया एआई टूल क्रिएटर्स की मेहनत को आधा कर देगा। इसे सेट करना बेहद आसान है:
-
लाइव सेल्फी: सबसे पहले ऐप में एक लाइव सेल्फी लेनी होगी जिससे एआई आपके चेहरे की बनावट को समझ सके।
-
वॉइस रिकॉर्डिंग: आपको कुछ शब्द या वाक्य (प्रॉम्ट्स) पढ़ने होंगे जिससे एआई आपकी आवाज और बोलने के अंदाज को कॉपी कर ले।
-
वीडियो रिकॉर्डिंग: एक बार सेटअप पूरा होने पर आप 8 सेकंड तक की क्लिप बिना खुद रिकॉर्ड किए अपने अवतार से बनवा सकेंगे। कई ऐसी क्लिप्स को जोड़कर एक लंबा वीडियो भी तैयार किया जा सकता है।
एडिटिंग और कंट्रोल आपके हाथ में
यह फीचर यूट्यूब ऐप और यूट्यूब क्रिएट दोनों जगह उपलब्ध होगा। आप जब चाहें अपने अवतार की शक्ल (Appearance) और आवाज को बदल या दोबारा रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं तो अवतार को डिलीट करने का पूरा अधिकार आपके पास होगा। पहले केवल फोटो से वीडियो बनता था, लेकिन अब इसमें आपकी असली आवाज का जादू भी जुड़ेगा।
शॉर्ट्स को रीइमेजिन करने की ताकत
यूट्यूब केवल अवतार तक ही सीमित नहीं है वह दो और दमदार एआई टूल्स ला रहा है:
-
ऐड ऑब्जेक्ट (Add Object): इसकी मदद से आप अपने वीडियो के किसी भी सीन में एआई की मदद से नई चीजें (जैसे- कार, पेड़ या कोई वस्तु) जोड़ सकेंगे।
-
रीइमेजिन (Reimagine): यह टूल आपके वीडियो के एक साधारण फ्रेम को पूरी तरह से नए और शानदार एआई वीडियो में बदल देगा। इसके लिए आप खुद निर्देश (Prompts) भी लिख सकेंगे।



