महाराष्ट्र के धुले जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, सुसाइट की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 06:18 PM (IST)

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के धुले जिले में बृहस्पतिवार को एक दम्पति और उनके दो बच्चे अपने घर में मृत पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि दंपति ने अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ देने के बाद आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे धुले जिले के देवपुर इलाके में प्रमोद नगर स्थित अपने घर पर व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी अचेत अवस्था में पाए गए।

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की संभावना, मध्य भारत में बारिश की उम्मीद... IMD का अलर्ट

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सभी चार सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News