किराए के मकान में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 12:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क : केरल के कोच्चि शहर के वदुथला में शनिवार को किराये के एक मकान में तीन बच्चों सहित पांच लोग मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान श्रीकुमारी (58), उनकी बेटी अश्वथी नायर (36), 14 और चार वर्ष की आयु के उनके दो पोते और दो वर्षीय पोती के रूप में हुई है। वे तिरुवनंतपुरम के विलाप्पिलसाला के मूल निवासी थे और वदुथला में करसका रोड पर एक किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस को संदेह है कि श्रीकुमारी और अश्वथी ने फांसी लगाने से पहले बच्चों को जहर दिया।

पुलिस के अनुसार, परिवार फरवरी से ही पास के एक निजी अस्पताल में बड़े बेटे के इलाज के लिए उस घर में रह रहा था और वे जल्द ही उस जगह को खाली करने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब काम पर आए एक केबल टीवी ऑपरेटर ने खिड़की से कमरे के अंदर दो महिलाओं को लटकते हुए देखा और दूसरों को बताया। पुलिस ने बताया कि घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News