DCGI चीफ डॉ. वी जी सोमानी का कार्यकाल तीन महीने आगे बढ़ा, नए आदेश तक बने रहेंगे इसी पद पर
punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 12:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) के रूप में डॉ. वी जी सोमानी का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। डॉ. सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए DCGI नियुक्त किया गया था।
मंत्रालय के मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया है कि डॉ. वी जी सोमानी एफआर 49 (वी) के तहत (भारत के) औषधि महानियंत्रक के पद पर 16 अगस्त, 2022 से तीन और महीने की अवधि के लिए या आगामी आदेश जारी होने तक (जो भी पहले हो) पद पर बने रहेंगे।