Guinness Book of World Records: इस शख्स ने एक दिन में बनाए 15 वर्ल्ड रेकॉर्ड, अभी और भी रेकॉर्ड बनाने की चाह

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 12:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका के निवासी डेविड रश दुनिया के सबसे ज़्यादा गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक दिन में 15 नए रिकॉर्ड्स बनाकर अपनी इस यात्रा में एक और मील का पत्थर हासिल किया। डेविड का मुख्य उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, और गणित (STEM) शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, और वह अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रयासों का उपयोग इस संदेश को फैलाने के लिए करते हैं। सबसे ज्यादा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड न्यूयॉर्क की आश्रिता फुरमान के नाम हैं। उन्होंने 600 से अधिक रेकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें 200 रेकॉर्ड अब भी उनके नाम हैं।

ये रेकॉर्ड बनाए गए
■ एक मिनट में 49 जगलिंग।
बाद मुंह से दीवार पर उछालना।
■5.12 सेकंड में पेपर एरोप्लेन बनाना।
एक मिनट में 398 बार टेनिस गेंद को दीवार पर हिट किया।
■ एक मिनट में 29 बार तीर निशाने पर लगाना।
■ बास्केटबॉल को 30 सेकंड में 38 बार नेट में पास करना।
■ 30 सेकंड में 20 टी-शर्ट पहनना।
■ एक हाथ से 5.38 सेकंड में 10 टॉयलेट पेपर रोल करना।
■ 30 सेकंड में हाथ के दोनों तरफ से बेसबॉल को 125 बार छूना।
■ 30 सेकंड में हाथ से 5100 एमएल पानी हिलाने का रिकॉर्ड।
■ एक मिनट में तीन गेंदों को बैलेंस बोर्ड पर 243 बार पकड़ना।
■ एक लीटर नींबू रस पीना।
■ बॉल को 30 सेकंड में 16 बार सिर पर शेविंग फोम में फंसाना।
■ बॉल को 2.09 सेकंड में दो बोतल के ढक्कन पर उछालना।
■ एक मिनट में तीन सेव को 198 हिस्सों में काटना।
■ 30 सेकंड में टेनिस बॉल को 47


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News