Valentine''s Day पर कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार की बेटी ने भाजपा नेता के पोते रचाई शादी

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 08:43 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) और कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या ने रविवार को कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक स्वर्गीय वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। इस दौरान राज्य के सभी मशहूर राजनीतिक चेहरे भी मौजूद रहे। शिवकुमार ने बेटी की शादी को अपने फेसबुक पेज पर लाइव भी किया।
PunjabKesari
ऐश्वर्या और अमर्त्य हेगड़े ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। वहीं वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर दोनों अटूट बंधन में बंध गए। शादी समारोह बेंगलुरु में आयोजित किया गया। दूल्हा बने अमर्त्य हेगड़े भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमएस कृष्णा के पोते भी हैं।

येदियुरप्पा भी शादी में पहुंचे
बेंगलुरु में हुई शादी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह और कई अन्य नेता मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News