कुंवारी बेटी हुई प्रग्नेंट, तो मां ने छोटी बेटी के साथ मिलकर कर दी ये हरकत...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2025 - 12:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 46 वर्षीय मां ने अपनी 20 वर्षीय अविवाहित गर्भवती बेटी की निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध में 17 वर्षीय छोटी बेटी ने भी अपनी मां का साथ दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को सुधार गृह में भेज दिया गया है। यह खौफनाक वारदात 19 फरवरी को नालासोपारा के विजय नगर में हुई। पुलिस ने पहले इसे आकस्मिक मौत मानकर मामला दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि महिला अपनी बेटी के प्रेम संबंध और गर्भावस्था से नाराज थी, जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या का खौफनाक तरीका गला घोंटा, चेहरे पर हमला

पुलिस जांच में पता चला कि पीड़िता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। इससे उसकी मां बेहद गुस्से में थी। वारदात के दिन मां ने अपनी छोटी बेटी के साथ मिलकर पहले पीड़िता को पीटा। दोनों ने उसका गला दबाया और चेहरे पर हमला किया। छोटी बहन ने उसके हाथों पर काटा, ताकि वह खुद को छुड़ा न सके। इस दौरान मां ने फीते से अपनी ही बेटी का गला घोंटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस निर्मम हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया और 17 वर्षीय छोटी बेटी को सुधार गृह भेज दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्या का मामला दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

नालासोपारा में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म

इसी नालासोपारा में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। अचोले थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले महीने की शुरुआत में नाबालिग लड़की के घर गया था, तब वह अकेली थी। कथित तौर पर युवक ने तब लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टरों की जांच में लड़की छह महीने की गर्भवती पाई गई। इसके बाद लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News