शादी के जोड़े में दुल्हन ने किया SWAG, सोशल मीडिया पर मची धूम

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 07:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हर दुल्हन का सपना होता है कि उसकी शादी स्पेशल हो। ऐसी ही एक दुल्हन के डांस ने उसकी शादी को यादगार बना दिया है। लहंगे और पूरे श्रृगांर के साथ दुल्हन ने पंजाबी गानों पर ऐसा स्वैग दिखाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नई-नवेली दुल्हन के इस डांस ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। 



वायरल हो रहे इस वीडियो में साक्षी नंदा नाम की दुल्हन पंजाब गाने पर बड़ा ही शानदार डांस कर रही है। शादी के लिए तैयार होने के दौरान उसने यह डांस किया। वीडियो में दुल्हन की एक दोस्त भी उसके साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह जबरदस्त डांस कर रही है। बता दें कि 7 मार्च को भी ऐसी ही एक दुल्हन का वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें वह शादी की चोली के साथ जीन्स पहन, हाथ में महंदी और चूड़ा पहनकर डांस करती हुई दिखाई दी थी। इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News