दलाईलामा अचानक मंच पर ही खींचने लगे रामदेव की दाढ़ी, फिर देखिए क्या हुआ VIDEO

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 02:13 PM (IST)

मुंबई: मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पीस एंड हारमनी कॉन्क्लेव में देश और दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। वहीं इस दौरान ऐसा वाकया हुआ कि सब हंस पड़े लेकिन बाबा रामदेव बेचैन हो गए। दरअसल कॉन्क्लेव में धर्म गुरु दलाई लामा और बाबा रामदेव भ मौजूद थे इस दौरान धर्मगुरु ने मंच पर ही योग गुरु की दाड़ी पकड़ ली। रामदेव खुद को दलाई लामा से छुड़ाने के लिए बेचैन भी दिखे। दोनों के बीच मंच पर जमकर हंसी-मजाक हुआ। दलाई लामा को जैसे ही मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने मंच पर बैठे रामदेव को भी अपने पास बुलाया।
 

रामदेव ने छुए दलाई लामा के पैर
रामदेव दलाई लामा की बात सुनने उनके पास आ गए। उन्होंने दलाई लामा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पैर छूकर रामदेव जैसे ही ऊपर उठे दलाई लामा ने रामदेव की दाढ़ी पकड़ ली। दाढ़ी पकड़ने के बाद दलाई लामा ने रामदेव से कुछ कहा जिसे सुन वो दोनों मुस्कुराने लगे। उसके बाद बौद्ध धर्मगुरू ने रामदेव के पेट पर हाथ भी मारे। रामदेव दलाई लामा का इशारा समझ गए और अपने अंदाज में पेट घुमाने लगे। इसके बाद पूरे सभागार में हंसी के फुहारे छूट पड़े।

 

 

बाबरी केस हिन्दुओं के पक्ष में आया तो भी मुस्लिम समुदाय खुश
कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म गुरु कल्बे सादिक ने कहा कि बाबरी केस का फैसला अगर हिन्दुओं के पक्ष में आता है तो मुस्लिम समुदाय इसे खुशी से स्वीकार करेगा। साथ ही फैसला अगर मुसलमानों के पक्ष में आता है तो उन्हें विवादित जमीन हिन्दुओं को दे देनी चाहिए। कल्बे सादिक के इस बयान पर कॉन्क्लेव में मौजूद केंदीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि मौलान ने यह बयान देकर हमारा दिल जीत लिया। हर्षवर्धन ने कहा कि भगवान राम ना हिन्दू थे न मुस्लिम, वह तो भारत की आत्मा हैं। बाबा रामदेव ने भारत-चीन सीमा विवादा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन शांति में विश्वास नहीं रखता। रामदेव ने कहा कि हम योग की भाषा में बात करते हैं लेकिन अगर किसी को यह भाषा नहीं समझ आती तो उसे युद्ध की भाषा में जवाब देना भी हमें आता है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News