ऐसे बनते हैं चक्रवात, ये देते हैं अजीबोगरीब नाम

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2016 - 10:33 PM (IST)

नई दिल्ली: भारी बारिश और 100 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवा के साथ चक्रवात 'वरदा' चेन्नई के तट से टकरा गया है. इस चक्रवात ने दो लोगों की जान ले ली है, हालांकि इस चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें मुस्तैद हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने इस चक्रवात का नाम 'वरदा' दिया है। उर्दू में इसका मतलब होता है गुलाब।
सबके जेहन में एक सवाल जरूर होगा कि आखिर यह चक्रवात क्या होते हैं और कैसे बनाते हैं? तो आइए आपको बताते हैं कि ये कैसे और कब बनते हैं और इनके नाम कैसे रखे जाते हैं।

ऐसे बनते हैं चक्रवात
समुद्री तूफान को चक्रवात कहते हैं। भूमध्य रेखा के नजदीकी अपेक्षाकृत गुनगुने समुद्र चक्रवातों के उद्गम स्थल माने जाते हैं। इसमें समुद्र के ऊपर की हवा सूर्य से ऊष्मा लेकर गर्म होती है और तेज़ी से ऊपर उठती है। अपने पीछे की ओर यह एक कम दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर रीजन बनाती है। इस प्रक्रिया में यह वायु से नमी लेती चलती है। इससे घने बादल बनते हैं और तेज हवाएं चलती हैं।

बनावट के आधार पर दिया जाता है नाम
चक्रवात कई तरह के होते हैं। इनकी ताकत और बनावट के आधार पर इन्हें नाम दिया जाता है। इन्हें खासकर हरिकेन या साइक्लोन कहा जाता है। हरिकेन ज्यादातर क्लॉकवाइज घूमते हैं और Northern hemisphere में बनते हैं। इसलिए इनको ट्रॉपिकल साइक्लोन्स मतलब चक्रवात भी कहा जाता है।

ट्रॉपिकल डिप्रेशन: इनके बनने में बादलों की अहम भूमिका होती है। ऐसे तूफानों की स्पीड 38 मील प्रति घंटा या उससे कम होती है।

ट्रॉपिकल स्टॉर्म: ये बहुत स्पीड से आगे बढ़ते हैं। बहुत ताकतवर होते हैं और इनकी स्पीड 39 से 73 मील प्रति घंटा होती है।

हरिकेन : समुद्री चक्रवाती तूफानों में हरिकेन सबसे खतरनाक चक्रवात है। इसकी ताकत असीमित है। अमेरिका में ऐसे चक्रवात ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। कैटरीना और रीटा हरिकेन चक्रवात थे। इसे टाइफून और साइक्लोन भी कहते हैं और स्पीड 74 मील प्रति घंटा से ज्यादा हो सकती है।

टोरनैडो: टोरनैडो हरिकेन से ही बनते हैं। ये तूफान को ज्यादा विनाशकारी ताकत देते हैं। सबसे खतरनाक कैटेगरी के चक्रवात यानी हरिकेन से समुद्र बेकाबू हो जाता है। जबर्दस्त हाई टाइड आते हैं। इससे आसपास के इलाके डूब जाते हैं। 15 फीट तक पानी भर जाता है। पुरानी इमारतें इसके आगे टिक नहीं पातीं। जान-माल का बहुत नुकसान होता है।

ऐसे दिए जाते हैं नाम
चक्रवातों को देशों के मौसम विभाग की ओर से नाम दिया जाता है। कई मर्तबा इनके नाम बड़े अजीबो-गरीब होते हैं। जैसे सुनामी, कैटरीना, वरदा, हुडहुड, हेलन आदि।

दुनिया के पांच बड़े चक्रवात
दुनिया के पांच चक्रवात जिन्होंने भारी तबाही मचाई है वो ये हैं
1. भोला साइक्लोन, पूर्वी पाकिस्तान ( 1970) : 8 नवंबर 1970 को बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ था। 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान जो यानी बांग्लादेश पहुंचकर कहर बरपाया। इससे मरने वाले और प्रभावितों की संख्या लाखों में बताई जाती है।

2. हुगली रिवर चक्रवाती तूफान (1737) : इस चक्रवात ने कलकत्ता और बांग्लादेश में तबाही मचाई थी। कहा जाता है कि करीब तीन लाख लोग मरे थे। करीब 20 हजार जहाज बर्बाद हो गए थे। इसे इतिहास के सबसे खतरनाक चक्रवात में गिना जाता है।

3.हैपोंग टाइफून चक्रवाती तूफान (1881): वियतनाम में आए इस चक्रवात से करीब 3 लाख लोगों की मौत हुई।

4. कोरिंगा चक्रवाती तूफान (1839) : आंध्र प्रदेश के कोरिंगा में 1839 को आए च्रकवाती तूफान ने करीब 3 लाख लोगों की जिंदगी बर्बाद की। इसमें करीब 25 हजार समुद्री जहाज भी बर्बाद हुए।

5. बैकरगंज चक्रवाती तूफान (1876) : इस चक्रवात में मरनेवालों का आंकड़ा 2 लाख के करीब था। बर्बादी के बाद कई भूखमरी का भी शिकार हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News