मानसूनी हवाओं की राह में आया ‘रोनू’, करना होगा इंतजार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2016 - 06:00 PM (IST)

नई दिल्ली: मानसून के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कारण, मानसून हवाओं की राह में साइक्लोन ‘रोनू’ आड़े आ गया है। केरल में बुधवार को मानसून पहुंचना था लेकिन अभी तक मानसून नहीं आया है। मौसम विभाग ने अब 7 जून को मानसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया है।

बिगड़ा मानसूनी हवाओं का पैटर्न
मौसम विभाग के डीडीजीएम बीपी यादव के मुताबिक, मानसून की हवाओं ने अंडमान निकोबार में अपना असर दिखाया है। यहां पर ज्यादातर जगहों पर मानसूनी बारिश हो रही है। यहां पर मानसून ने 17 मई को दस्तक दे दी थी, लेकिन 19 मई को बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए साइक्लोन रोनू ने बढ़ते हुए मानसून को रोक दिया। साइक्लोन रोनू ने मानसूनी हवाओं के पैटर्न को बिगाड़ कर रख दिया और इसकी वजह से केरल पहुंचने में मानसून को देरी हो रही है.
 
मानसून नहीं आने से राजस्थान में मुसीबत
मानसून न आने से राजस्थान में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। यहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया और भारत में गर्मी ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News