साइकिल से काम पर जाने से देश को हो सकता है 1800 अरब फायदा!

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 12:59 PM (IST)

नई दिल्ली: साइकिल से काम पर जाने से सालाना 1800 अरब रुपए बच सकते हैं जो 2015-16 की भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) का 1.6 प्रतिशत है। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के अध्ययन ‘भारत में साइक्लिंग के फायदे: आॢथक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक मूल्यांकन’ में ऐसा दावा किया गया। 

गरीब लोगों के परिवहन का माध्यम है साइकिल
शुक्रवार को जारी किए गए इस अध्ययन में यह भी गौर किया गया कि सुरक्षित साइक्लिंग के लिए अवसंरचना उपलब्ध कराने और साइक्लिंग के विभिन्न फायदों को दर्शाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर ये फायदे हासिल किए जा सकते हैं। साथ ही उस धारणा को खत्म करने से लाभ होगा कि साइकिल ‘‘गरीब लोगों के परिवहन का माध्यम है।’’ 

साइकिल के लिए बनेगी अलग लेन 
वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने साइकिल सवारों के लिए विशेष लेन बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि साइकिल का इस्तेमाल पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए कई दृष्टि से लाभदायक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News