दुनियाभर में बढ़े साइबरफ्रॉड के मामले, भारतीयों ने 4 माह में गंवाए 1750 करोड़

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 11:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क : नई दिल्ली दुनिया भर में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, गेमिंग ऐप्स, सेक्सटॉर्शन और ओटीपी मांगकर फ्रॉड सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पिछले 4 महीने जनवरी से अप्रैल में ही भारतीयों ने साइबर फ्रॉड में 1750 करोड़ रुपए गंवा दिए हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के अनुसार, भारत में हर रोज 7 हजार साइबर क्राइम की शिकायतें नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज की जा रही हैं। इस साल सिर्फ 4 महीने में देशभर से 7.40 लाख शिकायतें दर्ज कराई गईं हैं। मई में भी हर रोज 7 हजार शिकायतें दर्ज की जा रही हैं, जो इसी महीने के 2021 में दर्ज शिकायतों से 113.7% ज्यादा है, जबकि 2023 के मुकाबले 60.9% ज्यादा है। 

PunjabKesari

देश में सबसे ज्यादा 1420 करोड़ रुपए की ठगी ट्रेडिंग स्कैम्स के जरिए की गई है। सिर्फ 4 महीनों में ही इसके 20,043 मामले दर्ज किए गए है। दरअसल, ट्रेडिंग के नाम पर पैसा कमाने का लालच देकर देश में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ा है। 

गृह मंत्रालय ने साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की थी। यह रिजर्व बैंक, फिनटेक और टेलिकॉम कंपनियों के साथ मिलकर काम करता है। यह स्काइप अकाउंट, गूगल-मेटा के ऐड, सिम और बैंक खाते ब्लॉक कर सकता है। यह इस बात पर भी नजर रखता है कि किस तरह के नए साइबरफ्रॉड का इस्तेमाल बढ़ रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News