मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किए 32 करोड़ के सोने के बिस्किट, 7 गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 05:48 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जो विभाग द्वारा एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त इस बहुमूल्य धातु की सर्वाधिक मात्रा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोना जब्त किये जाने के साथ कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है। अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान में, तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था।
अधिकारी ने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरह, सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Maharashtra | On 11th November, Mumbai Airport Customs seized 61 kg gold valued at Rs 32 crores and arrested seven passengers in two separate cases pic.twitter.com/uTCmbnhvgV
— ANI (@ANI) November 13, 2022