द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, पढ़ें चौंकाने वाला आंकड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 10:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कुल 6,76,803 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले। चौथे चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने मुर्मू के 64.03 फीसदी मतों के साथ चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की। सिन्हा को कुल वैध मतों के 36 फीसदी वोट मिले। मुर्मू को 540 सांसदों सहित कुल 2824 मतदाताओं के वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सिन्हा को 208 सांसदों सहित 1,877 मतदाताओं के वोट मिले। मतगणना के नतीजों की घोषणा करते हुए निर्वाचन अधिकारी मोदी ने कहा, ‘‘निर्वाचन अधिकारी के रूप में मैं द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं।''

इस चुनाव में विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लगा है। 17 सांसदों ने मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की है। वहीं 113 विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की।
आंध्र प्रदेश के सभी विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में मतदान किया, जबकि अरुणाचल प्रदेश में उन्हें चार को छोड़कर सभी विधायकों के मत मिले। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अपनी हार स्वीकार करते हुए मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के ‘‘संविधान के संरक्षक'' के रूप में कार्य करेंगी।

कहां कितने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
बिहार - 6
अरुणाचल प्रदेश - 1 विधायक
असम - 22
छत्तीसगढ़ - 6
गोवा - 4
गुजरात - 10 
हरियाणा - 1
हिमाचल प्रदेश - 2
झारखंड -10
मध्यप्रदेश - 18
महाराष्ट्र - 16
मेघालय - 7 
गुजरात - 10

विपक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया था। उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। सिन्हा ने कहा कि हर भारतीय यह आशा करता है कि द्रौपदी मुर्मू बिना भय अथवा पक्षपात के ‘‘संविधान की संरक्षक’’ के तौर पर कार्य करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News