विवादित अध्यादेश पर पुर्नविचार करेगी वसुंधरा सरकार

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 11:18 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान में दंड प्रक्रिया संहिता में संशोधन अध्यादेश का चारों तरफ विरोध होने के बाद राज्य सरकार इस पर विचार विमर्श करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार रात गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, परिवहन मंत्री यूनुस खान, पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अशोक परनामी को बुलाकर इस पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने अध्यादेश पर उठ रहे विरोध तथा जनभावनाओं के मद्देनजर मंगलवार को इस पर विचार विमर्श करने के लिए कहा हैं। माना जा रहा है कि अध्यादेश का विपक्ष कांग्रेस तथा अन्य दलों सहित चारों तरफ विरोध के चलते इसे प्रवर समिति को भी सौंपा जा सकता हैं।

उल्लेखनीय है कि अध्यादेश को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सदन में जोरदार हंगामा किया और सदन का बहिर्गमन किया। सत्तारुढ़ भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने भी अध्यादेश पर विरोध जताया। सदन में कांग्रेस ने सदन के बाहर भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दी। अध्यादेश को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई हैं जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News