कुम्हेर कांड: 31 साल बाद कोर्ट ने दिया फैसला, 9 को उम्रकैद, 32 आरोपियों की हो चुकी मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 10:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कुम्हेर कांड पर भरतपुर के एससी/एसटी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 31 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसी के साथ 41 को बरी कर दिया। ट्रायल के दौरान 32 आरोपियों की मौत हो चुकी है। एक आरोपी अब तक फरार है। आपको बता दें कि 6 जून 1992 में 16 दलितों की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की जांच पुलिस ने शुरू की थी। बाद में यह मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया था। सीबीआई ने जांच करते हुए 83 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था।

वकील राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 6 जून 1992 में कुम्हेर इलाकें में दो समाजों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी, इसी बहस ने बड़ें झगड़े का रूप लिया था। कोर्ट ने इस मामले में 283 लोगों के बयान लिए थे। उम्रकैद की सजा पाने वाले लक्खो, प्रेम सिंह, मान सिंह, राजवीर, प्रीतम, पारस जैन, चेतन, शिव सिंह और गोपाल है। फैसला आते ही जिन आरोपियों को सजा मिली, उनके परिजन रोने लग गए।

5 मृतकों की पहचान भी नहीं हुई थी

कुम्हेर कांड 1992 की गर्मियों में हुआ था। दो समाजों के बीच 1 जून को सिनेमाघर में टिकट को लेकर झगड़ा हुआ था। सिनेमा हॉल के अंदर ही झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने 5 जून को पंचायत बुलाई थी और तय किया दूसरे पक्ष के लोगों को सबक सिखाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News