प्रेमी-युगल की डंपर से कुचलकर मौत, गांव में मचा हडकंप

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 12:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में शनिवार को डंपर की चपेट में आने से एक प्रेमी-युगल की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टहेरा गांव निवासी अरविंद कुमार (22) का चित्रकूट जिले के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध था। किशोरी रिश्तेदारी में थी।

बताया गया है कि शनिवार को अरविंद अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा। दोनों को एक साथ देखकर परिजनों ने नाराजगी जताई। इस पर अरविंद प्रेमिका को लेकर घर से निकल गया। उसके पिता भी पीछे-पीछे चल दिए।

गोराजू-चंपहा मार्ग पर गांव के सामने दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News