कोरोना की स्थिति हुई बेकाबू! दिल्ली से मुंबई तक अस्पतालों में बढ़ने लगी संक्रमित मरीजों की भीड़

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 04:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के नए मामलों की तदाद अब 2 लाख से भी ज्यादा की सामने आ रही है इस बीच दिल्ली और अन्य राज्यों के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की गिनती भी बढ़ गई है।  देश में बुधवार को कोरोना के 2.47 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए है।  इसी के चलते  दिल्ली, मुंबई ही नहीं कई राज्यों में अब अस्पतालो में भीड़ बढ़ने लगी है।
 

 दिल्ली के ही आंकड़े लें तो यहां के अस्पतालों में 2,264 कोरोना मरीज भर्ती हैं. एक दिन पहले 2,161 मरीज भर्ती थे, इससे एक हफ्ते पहले यानी 5 जनवरी को 708 कोरोना मरीज भर्ती थे। वहीं,  मुंबई के अस्पतालों में 5 जनवरी तक 5,104 मरीज भर्ती थी. 12 जनवरी तक अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 6,946 पहुंच गई।  हालांकि, मुंबई में कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या कम हो रही है।
 

 दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल तीसरा राज्य है, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 12 जनवरी तक 3,527 कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. जबकि, 5 जनवरी को 2,228 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। 
 

 वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि हालात बिगड़ते देर नहीं लगेगी. केंद्र सरकार ने दो दिन पहले कहा था कि देश में अभी नए मरीजों में से महज 5 से 10 फीसदी को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। लेकिन जिस तरह दूसरी लहर में अचानक से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी थी,  ऐसा ही तीसरी लहर में भी देखने को मिल सकता है। 

 
उधर, दूसरी तरफ, अमेरिका के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवोल्यूशन (IHME) के डायरेक्टर डॉ. क्रिस्टोफर मुर्रे ने भारत में इसी महीने पीक आने का अनुमान लगाया है। तो आईआईटी कानपुर की स्टडी का कहना है कि जनवरी में ही पीक आ जाएगा और हर दिन करीब 4-8 लाख केस आएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News