इन छह राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा, लोगों में डर का माहौल

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 12:19 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 4154 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गयी जिसके साथ ही देश में एक लाख से अधिक संक्रमितों वाले राज्यों की संख्या छह हो गयी है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बहुत पहले एक लाख से अधिक हो गयी थी और उत्तरोत्तर बढ़ते-बढ़ते यह अब 468,265 पर पहुंच गयी है। तमिलनाडु में 268,999 आंध्रप्रदेश में 186,466, कर्नाटक में 151,449, दिल्ली में 140,232 तथा उत्तर प्रदेश में 104,388 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46,121 लोग स्वस्थ हुए तथा 904 की मृत्यु हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1964,536 तथा मृतकों का आंकड़ा 40,699 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के 595501 सक्रिय मामले हैं। वहीं 1328336 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 

PunjabKesari

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 112 बढ़ी है और यहां अब 73,966 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 100 बढ़कर 2804 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 74679 लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामले 968 घटकर 54,184 रह गये हैं तथा 4461 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,14,815 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।        आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमितों की संख्या एक लाख से 1,04,388 अधिक हो गयी है। इस दौरान मरीजों की संख्या 751 बढ़ी है जिससे 41,973 सक्रिय मामले हो गये हैं तथा इस महामारी से 1857 लोगों की मौत हुई है जबकि 60,558 मरीज ठीक हुए हैं। 

PunjabKesari

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 22,992 सक्रिय मामले हैं तथा 1,846 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 58,962 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 22,001 हो गयी है। राज्य में 355 लोगों की मौत हुई है जबकि 42,414 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 20,358 सक्रिय मामले हैं और 589 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 52,103 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 14,680 रह गये हैं तथा 2,556 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 49,433 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों के बाद सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। 

PunjabKesari

राजधानी में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 175 बढ़कर 10,072 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4044 हो गयी है तथा अब तक 1,26,116 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 929, राजस्थान में 745, पंजाब में 491, हरियाणा में 455, जम्मू-कश्मीर में 426, ओडिशा में 225, झारखंड में 136, असम में 121, उत्तराखंड में 98, केरल में 94, छत्तीसगढ़ में 71, गोवा में 64, पुड्डुचेरी में 65, त्रिपुरा में 31, चंडीगढ़ में 20, हिमाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 14, लद्दाख और मणिपुर में सात-सात, नागालैंड में छह, मेघालय में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News