देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 लाख के पार, यूपी समेत इन राज्यों में फिर लगा लॉकडाउन

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 10:03 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज देश में हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना देश में 20 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक अब देश में आठ लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज सामने आ चुके हैं।
PunjabKesari
महाराष्ट्र से 7,862 नए मामले सामने आए हैं, तमिलनाडु से 3,680, दिल्ली से 2,089, उत्तर प्रदेश से 1,338, गुजरात से 875, कर्नाटक से 2,313, पश्चिम बंगाल से 1,198, आंध्र प्रदेश 1,608, राजस्थान से 611, हरियाणा से 570, मध्य प्रदेश से 316, बिहार से 352, ओड़िशा से 755, पंजाब से 217, केरल से 416, छत्तीसगढ़ से 140, झारखंड से 94, उत्तराखंड से 68, गोवा से 100, मणिपुर से 132, पुडुचेरी से 72, हिमाचल प्रदेश से 3, लद्दाख से 9, नागालैंड से 59, चंड़ीगढ़ से 13, दादर नागर हवेली से 14, मिजोरम 23, मेघालय से 54 नए मामले सामने आए हैं।
PunjabKesari
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कई जगहों पर फिर से लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के पुणे जिले में 10 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह लॉकडाउन 13 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को खत्म होगा।
PunjabKesari
वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवराज सरकार ने राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। अब हर रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में लॉकडाउन होगा। इसके अलावा केरल सरकार ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में ट्रिपल लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News