कांग्रेस ने की मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की कामना, कहा- देश को उनके मार्गदर्शन की जरूरत
punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 03:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (एस) के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश को संकट के इस समय उनके मार्गदर्शन की जरूरत है।
देवेगौड़ा ने ट्वीट कर कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हूं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। देश को संकट के इस समय में उनके मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम के प्रमुख एम. के. स्टालिन ने ट्वीट किया कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।
इस समय देश को डॉ. मनमोहन सिंह की सेवा की जरूरत है और मुझे उम्मीद है वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराना पड़ा। वह इस समय एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।