अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा के नेता पद से बदलेगी कांग्रेस- सूत्र

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 07:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस लोकसभा में पार्टी के नेता को बदलने पर विचार कर रही है। लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस हटा सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को तीखा पत्र लिखने वाले नेताओं में से कुछ इस पद के लिए दावेदारी की होड़ में हैं। अधीर रंजन पश्चिम बंगाल से सांसद हैं।

गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है और यह 13 अगस्‍त तक चलेगा। सूत्रों ने स्‍पष्‍ट किया है कि राहुल गांधी इस दावेदारी में नहीं हैं। लोकसभा में नेता पद के लिए दावेदारी में शामिल सांसदों में शशि थरूर और मनीष तिवारी शामिल हैं। गौरव गोगोई, रवनीत सिंह बिट्टू और उत्‍तम कुमार रेड़डी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News