राजस्‍थान ड्रामे में दी नसीहत, संजय झा को कांग्रेस पार्टी से मिला निलंबन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 11:50 PM (IST)

जयपुरः कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रवक्ता संजय झा को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता'' के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। झा ने एक समाचारपत्र में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें कांग्रेस से निलंबित किया गया है।
PunjabKesari

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बाला साहेब थोराट ने एक बयान में कहा, ‘‘झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।'' अंग्रेजी दैनिक में पिछले महीने लेख सामने आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने झा को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया था। इससे पहले कांग्रेस नेता संजय झा ने राजस्थान में जारी घमासान पर अपनी राय देते हुए लिखा था कि सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहिए। अशोक गहलोत को कमजोर राज्यों को पुनर्जीवित करने के लिए एक वरिष्ठ संगठनात्मक भूमिका दी जानी चाहिए। आरपीसीसी के प्रमुख के रूप में एक नया नेता नियुक्त किया जाना चाहिए। 
PunjabKesari
बता दें कि संजय झा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और 2013 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे, और टीवी डिबेट और पैनल चर्चा में आईएनसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। वह ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, महाराष्ट्र के अध्यक्ष हैं। झा भारत में डेल कार्नेगी ट्रेनिंग ऑपरेशंस के कार्यकारी निदेशक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News