लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने प्रचार पर खर्चे 820 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 12:10 PM (IST)

नई दिल्ली: इस साल हुए लोकसभा चुनाव में अकेली कांग्रेस ने चुनावों पर 820 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा हैरत वाली बात यह है कि कांग्रेस का यह चुनावी खर्च पिछली बार हुए आम चुनावों की तुलना में कहीं ज्यादा अधिक है। 2014 में कांग्रेस ने 516 करोड़ रुपए आम चुनावों में अपने चुनाव प्रचार के लिए खर्च किए थे। लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी हुए थे और कांग्रेस का इन चुनावों का खर्च भी इसमें ही शामिल है। 2014 के आम चुनावों में भाजपा ने 714 करोड़ रुपए अपने चुनावी अभियान पर खर्च किए थे जबकि 2019 में भाजपा द्वारा खर्च की गई रकम का ब्योरा देना अभी बाकी है। नोटबंदी और उसके बाद आर्थिक मंदी को लेकर लगातार केंद्र और नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर रही कांग्रेस ने यह ब्योरा चुनाव आयोग को दिया है।

PunjabKesari

कहां किए कितने खर्च
कांग्रेस ने 31 अक्तूबर को चुनाव आयोग को जो ब्योरा दिया, उसके मुताबिक पार्टी ने अपने कोर प्रचार के लिए 626.3 करोड़ रुपए और करीब 193.9 करोड़ रुपए अपने उम्मीदवारों पर खर्च किए। इसके अलावा करीब 47 करोड़ रुपए पोस्टर्स और चुनाव संबंधी अन्य सामग्रियों पर खर्च किए गए। अपने स्टार प्रचारकों का यात्रा पर भी खर्च किए। कांग्रेस ने चुनावों की घोषणा से लेकर चुनाव खत्म होने तक कुल 820 करोड़ रुपए खर्च किए। बता दें कि चुनावों के दौरान मई में कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने बयान दिया था, 'हमारे पास पैसा ही नहीं है।'

PunjabKesari

कांग्रेस के अलावा अन्य राष्ट्रीय पार्टियों ने भी चुनाव आयोग में अपने-अपने चुनावी खर्च का ब्योरा सौंपा है। इनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 83.6 करोड़, बीएसपी ने 55.4 करोड़, एनसीपी ने 72.3 करोड़ और सीपीएम ने 73.1 करोड़ रुपए खर्च किए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News