देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है आज का दिन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 10:27 AM (IST)

नई दिल्ली: साल के छठे महीने का 19 वां दिन देश और दुनिया के इतिहास में कई कारणों से खास है। भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और म्यांमा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू की का जन्म आज ही के दिन हुआ था।  राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां हुआ था। वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं और प्रियंका गांधी वढेरा के बड़े भाई हैं। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री थीं।  

म्यांमा की लौह महिला सू की देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार से, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से, 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से और 1992 में भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।   19 जून की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 
 

  • 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।      
  • 1843:‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल माक्र्स ने विवाह किया।     
  •  1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म। 
  • 1945: कई साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद लोकतंत्र की अलख जगाने वाली म्यांमा की नेता आंग सान सू की का जन्म। 
  • 1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी र्बिलन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।      
  • 1970 : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।      
  • 1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया। 
  • 1968: माॢटन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।  
  • 2005: फोब्र्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News