राजीव गांधी के खिलाफ प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस का AAP के खिलाप प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 07:22 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के कथित प्रस्ताव पर कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ कें​डल मार्च निकालते हुए नारेबाजी की।  

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में 1984 के सिख विरोधी दंगे के कारण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रदान किया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' वापस लेने की मांग वाला एक प्रस्ताव पारित किया, हालांकि आम आदमी पार्टी ने अब कांग्रेस नेता के नाम के उल्लेख से अपने आप को अलग कर लिया है। आप का कहना है कि मूल प्रस्ताव में राजीव गांधी का जिक्र नहीं है। राजीव गांधी का नाम संशोधन के तौर पर रखा गया। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी का ऐसा कोई विचार नहीं है कि उनसे भारत रत्न वापस लिया जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News