कांग्रेस अध्यक्ष की दो बार फिसली जुबान, राष्ट्रपति का गलत नाम लेनें पर खड़ा हुआ बवाल
punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 07:45 PM (IST)

National; Desk : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जुबान दो बार फिसल जाती है। वीडियो में वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जिक्र करते हुए गलती से उनके नाम “मुरमा जी” और “कोविड” कह देते हैं। इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला है।
यह विवाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां खड़गे ने कहा, “वे (भाजपा) कहते हैं कि हमने मुरमा जी को राष्ट्रपति बनाया, कोविड जी को राष्ट्रपति बनाया। हां, बनाया लेकिन क्यों? हमारे संपत्ति, जंगल छीनने के लिए? हमारे पानी को रोकने के लिए? हमारी जमीन को बेचने के लिए?”
Kharge ji's venomous and diabolical attack on Presidents Murmu ji and Kovind ji exposes the dangerous deep rooted Dalit Virodhi mindset of the Congress party. For the Congress party not Dalit welfare but only Dynastic welfare has always been top priority.
Right from denying Dr.… pic.twitter.com/husj6YSkVz
— C.R.Kesavan (@crkesavan) July 8, 2025
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि खड़गे ने द्रौपदी मुर्मू को “मुर्मा जी” और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को “कोविड” कहकर सम्मानहीनता दिखाई है। गौरव भाटिया ने खड़गे पर आरोप लगाया कि वे राहुल गांधी के इशारे पर आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं। बीजेपी ने खड़गे के इस बयान को राष्ट्रपति पद और आदिवासी समाज का अपमान बताया है और कांग्रेस पर कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। ये कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को दिखा रहा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे जी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को मुर्मा जी बुलाते… pic.twitter.com/3NhEtXtlqj
— BJP (@BJP4India) July 8, 2025