विधानसभा चुनावः राहुल राज में कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में जीती सबसे ज्यादा सीटें

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 11:30 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भले ही गुजरात के विधानसभा चुनाव में भजपा ने इस बार भी बाजी मार ली हो लेकिन इस बार कांग्रेस भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है। साल 1995 से 2012 तक के बीच 22 साल के अंतराल में गुजरात विधान सभा चुनाव के इतिहास में कांग्रेस पार्टी कभी भी 70 सीट के आंकड़े को नहीं छू पाई थी। यह पहला मौका है जब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में करीब 80 सीटों पर जीत हासिल की हो।

22 साल पहले 1995 में कांग्रेस को मिली थी 45 सीटें 
बात दें, 1995 के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को राज्य में 45 सीटें मिली थी, वहीं 1998 में यह आंकड़ा 53 सीटों तक पहुंचा. जबिक 2002 में कांग्रेस 51 सीटों पर सिमट गई। वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पिछली हार को भुलाते हुए 59 सीटें हासिल की, वहीं 2012 में हुए चुनाव में पार्टी को राज्य में 61 सीटों से ही संतोष कना पड़ा था।

प्रदर्शन को लोकसभा की तैयारियों के तौर देख रही 
राज्य में पार्टी की इस जीत को कांग्रेसी नेता बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। कई बड़े कांग्रेसी नेता तो पार्टी के इस प्रदर्शन का श्रेय पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को दे रहे हैं। उनके अनुसार इस बार चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी की रैलियों और लोगों से संवाद की वजह से पार्टी को रिकॉर्ड सीटें में मिली हैं। एेसे में अब कांग्रेस अपने प्रदर्शन को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी के तौर पर देख रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News