कांग्रेस ने लगाया मोदी सरकार पर देश के लिए ‘गड्ढे खोदने’ का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 03:23 PM (IST)

  नई दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जनता और देश के लिए ‘गड्ढे खोदने’ का आरोप लगाते हुए आज कहा कि देश में असुरक्षा की भावना फैल रही है और सब कुछ सही सलामत नहीं है।  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के अहमद पटेल ने कहा कि इसमें देश की बहुत गुलाबी तस्वीर पेश की गयी है जो हकीकत से बहुत दूर है। देश में सब कुछ न तो ठीक है और न ही सलामत है। सरकार हर मोर्चें पर विफल रही है। सामाजिक सदभाव बिगड़ रहा है। किसान और मजदूर परेशाान है। सीमाओं पर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कश्मीर में हालात लगातार खराब हो रहे हैं।  

युवाओं को नहीं मि रहा रोजगार
उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार कांग्रेस के गड्ढे भरने का दावा करती है लेकिन वास्तव में वह देश और जनता के लिए गड्ढे खोद रही है। कांग्रेस के शासन के मुकाबले देश का ऋण 22 प्रतिशत बढ़कर एक लाख 72 करोड़ रुपए हो गया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।  पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जोड़ तोडकर और झूठे वादों के बल पर राज्यों में सरकार बना रही है जो कतई नैतिक नहीं है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें गहरा राजनीतिक स्वार्थ है और यह संभव नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News