बिहार में टूट की कगार पर कांग्रेस!

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 11:38 AM (IST)

पटनाः बिहार में कांग्रेस के टूट की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के बागी 14 विधायकों ने अपना अलग समूह बना लिया है। पार्टी में बढ़ रही बगावत के लिए जदयू और भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी ने उन पर निशाना साधा है। राज्य में कुल 27 कांग्रेस विधायक हैं जिनमें से 18 विधायकों का एकसाथ टूटना जरूरी है ताकि पार्टी से अलग होकर भी उनकी विधायकी बच जाए।

विभाजन की अफवाहों पर सोनिया को भरोसा दिलाया
दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि विभाजन की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सोनिया गांधी बिहार में विभाजन की खबरों को लेकर काफी नाराज थीं। इसलिए, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद बुधवार रात को ही इस मुद्दे पर दोनों नेताओं से मुलाकात कर डैमेज कंट्रोल कर लिया था। बैठक में अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद और सीपी जोशी भी मौजूद थे।


कांग्रेस का टूट से इनकार 
कांग्रेस ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर पार्टी तोडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे टूट का कोई खतरा नहीं है।  कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, पार्टी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोशिशें जरूर हुईं, जिनसे भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिद्धांतहीन राजनीति का पर्दाफाश हुआ है, लेकिन, वो कामयाब नहीं हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News