वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर साधा निशाना, बताया- जिहादी' सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 07:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘जिहादी' सोच और ‘तुष्टीकरण' की राजनीति शामिल है और इसका उद्देश्य ‘देश को तोड़ना है।' यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सचदेवा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘जिहादी' सोच और तुष्टिकरण की राजनीति की बू आ रही है। वे कहते हैं कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो देश में संपत्ति का सर्वेक्षण कराएंगे। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वे किस संपत्ति का जिक्र कर रहे हैं। क्या वे हमारी मां-बहनों के आभूषणों के बारे में बात कर रहे हैं?''

PunjabKesari

सचदेवा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र का उद्देश्य ‘देश को तोड़ना' है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस ‘माताओं और बहनों' की संपत्ति जब्त करना चाहती है, इस पर सचदेवा ने कहा, ‘‘क्या बहुसंख्यक हिंदू समुदाय से संबंधित होना अपराध है? क्या ‘मंगलसूत्र' पहनना अपराध है?'' दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने एमसीडी के स्कूलों में छात्रों के लिए वर्दी और किताबें खरीदने के लिए धन के वितरण में देरी के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की आलोचना की। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि वह शहर में प्रभावी शासन चलाने में विफल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Recommended News

Related News