आंदोलन छेड़ने की तैयारी में कांग्रेस, राहुल गांधी जल्द करेंगे बैठक

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2017 - 07:14 PM (IST)

पटनाः बिहार कांग्रेस राज्य की वर्तमान सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रही है। यह आंदोलन जदयू द्वारा महागठबंधन तोड़कर जनता के किए अपमान पर आधारित होगा। इस आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के सभी विधायकों, सांसद, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक नवंबर में बुलाई जाएगी। 

जानकारी के अनुसार इस आंदोलन की शुरुआत पश्चिम चंपारण से पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के बाद की जाएगी। इस आंदोलन में बिहार की जनता को केन्द्र सरकार की कुरीतियों से वाकिफ करवाया जाएगा। कांग्रेस ने बहुत पहले से इस आंदोलन की तैयारी कर रखी थी लेकिन बिहार कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

जनता ने 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत दिलाकर सरकार खड़ी की थी। जनता को धोखा देते हुए जदयू ने भाजपा के साथ हाथ मिलाकर एनडीए की सरकार को सत्ता में जगह दे दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News