कांग्रेस ने पूरे राज्य को गुंडों का प्रदेश बना दिया, महिलाओं के खिलाफ अपराध पर है चुप : भाजपा

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 09:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के महिला मोर्चा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है और राज्य ‘‘गुंडों का प्रदेश'' बन गया है। महिला मोर्चा ने राज्य सरकार पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चुप रहने का आरोप लगाया। भाजपा के महिला मोर्चा की प्रमुख वंदना योगी सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘प्रदेश भर में हर रोज महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं और यह सरकार चुप है।''

उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं, लेकिन सरकार इससे अनजान बनी हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि ''मित्रों की सरकार'' ने राज्य में महिलाओं के लिए असुरक्षित माहौल बना दिया है, जो अब ''गुंडों के प्रदेश में बदल गया है''।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News