पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग : दिग्विजय

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2016 - 01:53 AM (IST)

पणजी: कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार कहा कि एक आतंकवादी के समर्थन में काला दिवस आयोजित कर पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखा दिया है। सिहं ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, पाकिस्तान अब अपना असली रंग दिखा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच जो सौहार्द पेश किया गया था वह कश्मीर में मारे गए एक आतंकवादी के समर्थन में पाकिस्तान सरकार द्वारा काला दिवस आयाजित करने से उजागर हो चुका है। 
 
सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घाटी में स्थिति इस हद तक खराब हो गया है कि घाटी के दौरे पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने से प्रतिनिधिमंडलों ने इनकार कर दिया। उन्होंने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर पूर्व की राजग सरकार की नीतियों को लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News