प्रोफेशनल्स के सहारे कांग्रेस ने देश के ''यूथ को टारगेट'' करने का बनाया प्लान

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 06:42 PM (IST)

नई दिल्लीः देश के युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस ने 'प्रोफेशनल्स' का झंड़ा बुलंद किया है। इसके चलते अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस नामक विंग की शुरुआत की है। इस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि देश के प्रोफेशनल्स की आवाज भी पॉलिटिक्स और पॉलिसी मेकिंग में शामिल हो। एेसे लोगों के कांग्रेस से जुड़ने के बाद कांग्रेस की दशा-दिशा में बदलाव होगा।

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नव गठित अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस की बैठक की। बैठक में राहुल ने अपील की कि देश के पेशवरों के साथ कांग्रेस को जोड़ें और उनकी आवाज को राजनीति एवं नीति निर्माताओं तक पहुंचाएं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हमने अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस का गठन किया है। हमने देश के पेशेवर लोगों को आमंत्रित किया और चाहते हैं कि उनकी आवाज देश की राजनीति और नीति निर्माताओं तक पहुंचाई जाए।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी में नई जान डालने के लिए प्रोफेशनल को न्योता तो भेजा जा रहा है। लेकिन साथ में शर्त ये भी है टैक्स भरने वाले पेशेवर ही इसका हिस्सा होंगे। इतना ही नहीं इन प्रोफेशनल को एक हजार रुपए की फीस देकर ही सदस्यता मिलेगी। इसके लिए शशि थरूर को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का चेयरमैन बनाया गया है।


ताकि पेशेवरों की आवाज उठाई जा सके
इसके बाद राहुल ने ट्विटर पर लिखा, ‘खुशी है कि शशि (थरूर) और मिलिंद (देवड़ा) ने प्लेटफॉर्म तैयार किया ताकि काम कर रहे पेशेवर लोगों की आवाज राजनीति में उठाई जा सके।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News