ऑफ द रिकॉर्डः हरियाणा में कांग्रेस दुविधा में, राहुल ले सकते हैं बड़ा फैसला

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 08:31 AM (IST)

नेशनल डेस्कः हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के हाथों मिली करारी हार से परेशान हरियाणा कांग्रेस नेतृत्व दिल्ली में डेरा जमाए हुए है और उच्च कमान पर दबाव डाल रहा है कि वह एक नई टीम बनाने का फैसला ले। अशोक तंवर की जगह नया नेता नियुक्त करने का मामला कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी के पास लंबे समय से लम्बित है। यहां तक कि हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी रहे कमलनाथ अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं और उनकी जगह अभी तक कोई नया नेता नियुक्त नहीं किया गया।

हरियाणा में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का कोई नेतृत्व नहीं कर रहा। अशोक तंवर लंबे समय से अपने पद पर हैं मगर उच्च कमान इस संबंध में फैसला लेने में अक्षम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्द्र सिंह हुड्डा पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं मगर उनके अपने जिले रोहतक में कांग्रेस की हार हुई जिससे उनके नेतृत्व पर प्रश्रचिन्ह लग गया। समस्या यह है कि कांग्रेस के पास पार्टी का कोई सशक्त नेता नहीं जो इस शून्य की पूर्ति कर सके। हरियाणा में भाजपा की भारी जीत से कांग्रेस चिंतित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News