कांग्रेस के गलत ट्वीट पर, खूब मजाक बने राहुल गांधी, यूजर्स ने लिखीं ये बातें

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 05:18 PM (IST)

नई दिल्लीः राजा राम मोहन राज की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी को ट्वीट भारी पड़ गया। यूजर्स ने कांग्रेस को तो आड़े हाथो लिया ही साथ ही इस दौरान राहुल गांधी को भी नहीं बक्शा। उनका भी खूब मजाक उड़ाया।

दरअसल, कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से जो ट्वीट किया गया था उसमें लिखा था, 'राजा राम मोहन राय जो बंगाल के पुनर्जागरण काल के पिता और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले थे हम उनको पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हैं' लेकिन इसमें जो फोटो ट्वीट की गई थी। उस पर गलती थी। फोटो में जन्मदिवस की तारीख पर पुण्यतिथि और पुण्यतिथि वाली तारीख की जगह पर जन्मदिन वाली तारीख लिख दी थी।

इस पर कांग्रेस पार्टी को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया। अगले ट्वीट में पार्टी के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया कि आप लोगों ने पिछली फोटो में एक गलती देखी होगी। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। राजा राम मोहन राय की तरह हमारा डिजाइनर भी वक्त से आगे चल रहा है। इसके साथ ही एक स्माइली भी बनी हुई थी।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के गलती सुधारने के बाद यूजर्स ने इस तरह उड़ाया मजाक।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News