Gujarat Election Results: गुजरात में कांग्रेस की ''घड़ी'' नहीं दिखा पाई मैजिक...जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 01:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात विधानसभा चुनाव पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भाजपा राज्य में बंपर जीत हासिल कर रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीद से भी ज्यादा नीचे चली गई। कांग्रेस इस बार आस लगाए बैठी थी कि इस बार के परिणाम कुछ और होंगे। गुजरात में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस ने अपने मुख्यालय के बाहर एक घड़ी लगाई थी जिसकी रफ्तार अब कम होती जा रही है। कांग्रेस इस घड़ी से मैजिक की आशा लगाए बैठी थी।

 

दरअसल कांग्रेस ने राजस्थान में अपने मुख्यालय में भी इस घड़ी को लगाया था और इसको नाम दिया था ‘परिवर्तन का समय’। राजस्थान विधानसभा चुनाव में यह घड़ी सच में कांग्रेस के लिए लकी साबित हुई थी। राजस्थान में सत्ता भाजपा के हाथ से फिसलकर कांग्रेस के पास चली गई।

 

कांग्रेस अपने इस अनूठे प्रयोग से खुश थी और उसने इस घड़ी का इस्तेमाल गुजरात विधानसभा में भी किया। गुजरात में मोदी की आंधी के आगे कांग्रेस की घड़ी की टिक-टिक थम गई। गुजरात परिणाम से अब शायद कांग्रेस का इस घड़ी को लेकर भ्रम टूट जाए। गुजरात में सत्ता परिवर्तन का दावा करने वाली कांग्रेस महज 19 सीटों पर आकर अटक गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News