कांग्रेस का दावा, कम से कम 300 सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 08:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हमने दक्षिण भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी ने कहा कि भाजपा उत्तर भारत में परचम लहराने जा रही है या वही संख्या दोहराएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। हमारी आंतरिक रिपोर्ट बहुत स्पष्ट है कि राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली इन सभी जगहों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को अधिक सीटें मिलेंगी। इंडिया एलायंस स्पष्ट तौर पर जीत की स्थिति में है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे कद के किसी व्यक्ति की ओर से कभी भी इस तरह की निम्न स्तरीय टिप्पणी नहीं की गई है। केवल एक हताश व्यक्ति ही इस तरह की चीजें कर सकता है।  लोग जानते हैं कि वह झूठ बोल रहे हैं। वह झूठी कहानियों से देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।। आप हर बार देश को गुमराह नहीं कर सकते। भाजपा के सांसद कह रहे हैं कि उन्हें संविधान बदलने के लिए 400 सीटें चाहिए। यह सरकार लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। के.सी. वेणुगोपाल ने हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं क्योंकि उन्होंने हमारे घोषणापत्र के लिए बहुत प्रचार किया है, भले ही वह घोषणापत्र की झूठी कहानी गढ़ रहे हों।उन्होंने कहा कि हम रायबरेली को भारी बहुमत से जीतेंगे और हम निश्चित रूप से अमेठी को भी वापस लाएंगे। जमीनी रिपोर्ट बहुत स्पष्ट हैं कि दोनों सीटें कांग्रेस की होंगी। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा की संख्या को बहुत कम करने जा रहे हैं।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम उन सीटों पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं जिन पर अगले दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। हमारे उम्मीदवार, पार्टी मशीनरी, गठबंधन मशीनरी अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमें अधिकतम सीटें जीतने का भरोसा है। हमें पूरा विश्वास है कि पंजाब में भी हमें बहुमत मिलेगा हम हिमाचल प्रदेश में भी अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।हम अच्छे नतीजे की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा मकसद इस तानाशाही, लोकतंत्र विरोधी सरकार को केंद्र से हटाना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News