मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सोमवार को भारत बंद, ममता नहीं लेंगी हिस्सा

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्लीः पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ौत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद की घोषणा की है। कांग्रेस ने अपने महासचिवों तथा प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ दो दिन पहले यहां लंबी बैठक की और उसके बाद 10 सितबंर को पेट्रोल और डीजल की आसमान छू रही कीमतों तथा रुपए में ऐतिहासिक गिरावट के खिलाफ बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने विभिन्न दलों के नेताओं से इसमें शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि यह बंद कांग्रेस का नहीं बल्कि सभी दलों का है। भाजपा की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे 17 विपक्षी दलों में से अधिकत्तर उसके समर्थन में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने खुद को भारत बंद से अलग रखा है लेकिन कहा है कि उसके कार्यकर्त्ता उसी दिन महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे।
PunjabKesari
पश्चिम बंगाल में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस ने अपने सभी कर्मचारियों को बंद से दूर रहने और कार्यालयों में उपस्थित होने को कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बंद को प्रदेश की जनता के हितों के खिलाफ और समय की बर्बादी बताया है। वाम दलों ने कांग्रेस के ‘भारत बंद’ में शामिल होने की बजाय उसी दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ‘राष्ट्रीय हड़ताल’ करने का ऐलान किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बंद का समर्थन करने की घोषणा करते हुए सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
PunjabKesari
तमिलनाडु में द्रविड मुन्नेत्र कषगम ने भी बंद का समर्थन किया है। कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे जनता दल-एस ने बंद का समर्थन किया है और कहा है कि वह कांग्रेस के साथ जिला तथा राज्य मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने बंद का समर्थन किया है और देशवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बंद पेट्रोल, डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित करने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News