BJP- RSS कलयुग की कैकेयी, भगवान राम को 30 साल से भेज रखा है वनवास: कांग्रेस

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 05:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अयोध्या में राम मंदिर के निमार्ण को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कलयुग की कैकेयी भाजपा ने भगवान राम को 30 वर्षों से वनवास पर भेज रखा है तथा चुनाव के समय उन्हें राम की याद आती हैै।
PunjabKesari
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोहन भागवत जी का बयान हमने देखा। बरसात और चुनाव के मौसम में कई मेंढक आवाज करते हैं और हर आवाज हकीकत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम कण-कण में हैं, देश के मन-मन में हैं। एक बार सतयुग में कैकयी ने भगवान राम को 14 साल का वनवास कराया था। कलयुग की कैकयी भाजपा और आरएसएस पिछले 30 सालों से भगवान राम को वनवास पर भेजते रहे हैं। 

PunjabKesari
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और आरएसएस का क्या चरित्र है? उनके भाषणों में राम होते हैं और नाथूराम उनके विचारों में। भाजपा की यही हकीकत है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मोहन भागवत किस राजनीतिक दल की बात कर रहे थे। पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्पष्ट तौर से वर्षों से कहा कि राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद का जो मामला है, जो निर्णय सुप्रीम कोर्ट करे वो सब पक्षों को मानना चाहिए और सरकार को उसे लागू करना चाहिए। बता दें कि भागवत ने बुधवार को कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध विपक्षी दल नहीं कर सकते क्योंकि देश का बहुसंख्‍यक समुदाय भगवान राम की पूजा करता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News