मोदी सरकार की नीतियों से महंगाई आसमान पर पहुंच रही: कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 07:39 PM (IST)

साम्बा : देश में लगातार बढ़ रही पैट्रोल-डीजल, रसोई गैस की किमतों और महंगाई से निजात नहीं मिलने पर आज कांग्रेस पार्टी के जे.के. यू.टी. प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। शहर के भार्गवा होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासचिव के इलावा जिला प्रधान संजीव शर्मा, वर्किंग प्रधान बबल गुप्ता और नगरपालिका वाइस चेयरमैन कमेर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। महासचिव मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के विकास के लिए मेहनत करके जो भी चीज बनाई थी, भाजपा ने उसे तुंरत ही बड़े लोगों को सस्ते दाम पर बेच दिया, जिसमें रेलवे, एयरपोर्ट, स्टेडियम, एफ.सी.आई. गौदाम, बिजली प्रौजैक्ट आदि शामिल है।

 

मनोहन सिंह ने कहा कि चुनाव में घर-घर गैस पहुंचाने का नारा देने वाली भाजपा ने आज तो लोगों के घरों से सिलैंडर ही छीन लिया है, क्योंकि उसका दाम 950 रूपए पहुंच चुका है और लोग फिर से लकडिय़ों के सहारे रोटी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन पैट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने जो पैसा कमाया है, वो आज तक दिखाई नहीं दिया है। जब से इनकी सरकार आई है युवाओं को कोई भी नौकरी नहीं मिली है और हर कोई सडक़ पर उतर गया है। 


         वहीं जिला प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि गरीब जनता का आज के दौर में घर चलाना मुशकिल हो गया है, हर चीज महंगी हो गई है और ऐसे में आने वाले समय में जनता इस सरकार को सबक जरूर सिखाएगी और उसे सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर निलाम हुए सभी प्रौजैक्ट को जनता के अधीन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद कुमार, सरपंच तीर्थ राम, धर्मपाल, राज खजूरिया, विजय कुमार, महेश कुमार और संदूर सिंह आदि मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News