कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब होटल और रेस्टॉरेंट में खाना हो सकता 15% महंगा
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 12:24 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमतों में रिकॉर्ड तौड़ बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर अब आपकी जेब और थाली पर पड़ने वाला है। यह नई दरें 1 मई, 2026 से लागू हुई हैं। यानि की अब बाहर खाना 10 से 15% तक महंगा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली: अब स्कूल नहीं मांग सकेंगे 3 महीने की एडवांस फीस, DoE ने स्कूलों को जारी किया सख्त आदेश

3 महीने में 1332.50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
बीते 3 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मार्च में 144 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये और मई की शुरुआत में ही 993 रुपये बढ़ाए गए हैं। इस तरह तीन बार में सिलेंडर की कीमत 1,332.50 रुपये बढ़ चुकी है। अब दिल्ली और अन्य शहरों में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये के पार पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- Supreme Court से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, मतगणना के नियमों में बदलाव से इनकार
होटल इंडस्ट्री में बंदी का खतरा
'फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस ऑफ इंडिया' (FHRAI) ने इस स्थिति को 'गंभीर झटका' बताया है। संगठन का कहना है कि परिचालन लागत बढ़ने से ऐसा लग रहा है कि रेस्टॉरेंट बंद करने पड़ेंगे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अब रेस्टॉरेंट के मेन्यू कार्ड की कीमतों में बदलाव करना उनकी मजबूरी बन गया है। उद्योग जगत ने सरकार से गुहार लगाई है कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, वरना रोजगार में भारी कटौती और रेस्टॉरेंट की बंदी का सिलसिला शुरू हो सकता है।
