बॉलीवुड गायक शान को देखने के लिए उमड़ी भीड़ हुई आउट ऑफ कंट्रोल, चार लोग घायल
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 04:05 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली में एक कॉलेज में हुए महोत्सव में बॉलीवुड गायक शान को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार की रात उत्तरपाड़ा राजकीय विद्यालय में हुई, जहां राजा प्यारी मोहन कॉलेज का महोत्सव आयोजित किया गया था।
उन्होंने कहा कि मैदान में आने की कोशिश कर रही भारी भीड़ को रोकने के लिए हमने दरवाजे बंद कर दिए थे। लेकिन जब गायक शान आए तो हमें दरवाजे खोलने पड़े। इस दौरान कई लोग अंदर घुस गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।” पुलिस ने कहा कि भीड़ को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनमें से दो का अब भी उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत