हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में कश्मीर घाटी

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 01:24 PM (IST)


 श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को शीतलहर की वजह से तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे होने की वजह से घाटी के कई क्षेत्रों में जलाशयों और जल आपूर्ति लाइनों में पानी जम गया है।अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

उत्तरी कश्मीर के बारमूला जिले के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में तापमान शून्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

घाटी में आने वाले कुछ दिनों में भी तापमान शून्य से नीचे ही रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो फरवरी को घाटी में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया है। कश्मीर में अभी चिल्लई कलां चल रहा है। यह 40 दिन की अवधि होती है और इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News