धरती के स्वर्ग में ठण्ड का कहर, कारगिल रहा सबसे ठंडा

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 05:35 PM (IST)

श्रीनगर : ठण्ड को लेकर लोगों के हाल बेहाल हैण् ठण्ड अब कम होने का नाम ही नहीं ले रही। जब कम होती है तो कहीं न कहीं हिमस्खलन और बारिश हो जाती है। हाल ही में शुक्रवार को कश्मीर घाटी और लद्दाख के इलाकों में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने बताया था की रविवार तक सर्द हवाएं चल सकती है। 


जम्मू और कश्मीर में कारगिल सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का पारा 0 से 20 डिग्री के भी नीचे तक चला गया। फिर लेह-लद्दाख में तापमान 0 से 13 .8 डिग्री नीचे रहा। 40 दिनों तक पडऩे वाली भीषण ठंड चिल्लई कलां की अवधि 20 जनवरी को समाप्त होने वाली है। हाल ही में श्रीनगर का तापमान 0 से 3.1 डिग्री नीचे रहा। पहलगाम का 0 से 5.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का 0 से 8.6 डिग्री नीचे मेजर किया गया। जम्मू शहर का तापमान 6.9 डिग्री, कटरा का 7.8 डिग्रीए बटोटे का 3.4 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 1.1 डिग्री नीचे, भदरवाह का 0.9 डिग्री और उधमपुर का 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News