IMD Weather Warning: कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! इन 19 राज्यों में 7 दिन घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 08:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अब अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले एक हफ्ते तक लोगों को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

PunjabKesari

अगले 7 दिन: घनी धुंध और येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) में घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है लेकिन तेज रफ्तार से चलने वाली शीतलहर (Cold Wave) ठिठुरन को और बढ़ाएगी। कोहरे के कारण धूप नहीं निकलेगी जिससे दिन के अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR: हल्की धुंध और बढ़ती ठिठुरन

राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा जिससे सड़कों पर दृश्यता (Visibility) कम हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जिससे रातें और अधिक सर्द होंगी।

PunjabKesari

क्यों बढ़ रही है इतनी ठंड?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों पर हुई पिछली बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली सूखी और बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर रुख कर रही हैं। नमी और कम तापमान के कारण कोहरे की एक मोटी परत बन रही है जो सूरज की रोशनी को धरती तक आने से रोक रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News